श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी महाशिवरात्रि एवं शारदीय कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने 11 फरवरी 2026 को नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में निरीक्षण में गरूड़ चट्टी से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक के मार्ग,मंदिर परिसर,संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र,पार्किंग स्थल,बैरिकेडिंग व्यवस्था और डायवर्जन प्वाइंट्स का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देश दिए गए कि पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध रूप से संचालित की जाए। संकरे और क्षतिग्रस्त हिस्सों पर संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। यात्रा के दौरान लाउडहेलर और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से श्रद्धालुओं को मार्ग की जानकारी दी जाएगी और भीड़ को नियंत्रित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। खोया-पाया केंद्र को भी सक्रिय रखा जाएगा। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला में मंदिर समिति,टैक्सी यूनियन,व्यापार संघ और गणमान्य व्यक्तियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों से अतिक्रमण न करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने,टैक्सी यूनियन से वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही सभी से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने और अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण एवं बैठक के माध्यम से प्रशासन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम दर्शन और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारियों को और मजबूत किया।
Spread the love