श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी 2026 को राकेश कुमार निवासी पाबो,पौड़ी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 7 फरवरी 2026 की रात उनके भाई कुलदीप सिंह ने आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई राजेन्द्र सिंह पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा अपराध बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी मदकोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया। आरोपी का विवरण कुलदीप सिंह 43 वर्ष पुत्र चेपड़ूलाल निवासी पाबो पौड़ी गढ़वाल,बरामदगी घटना में प्रयुक्त पाटल पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला,हेड कांस्टेबल सुनील।
Spread the love