Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने डॉ.बी.पी. नैथानी एवं मंजू नैथानी के श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से चलाये जा रहे वृहद स्वच्छता अभियान की सराहना की है अनूप श्री पांथरी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी द्वारा श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान से आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है जो कि ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है,उन्होंने यह भी कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी ने स्वच्छता अभियान को जिस निष्ठा,समर्पण और दृढ संकल्प से जनआंदोलन का रूप दिया है वह वास्तव में ऐतिहासिक और अनुकरणीय है उन्होंने केवल स्वच्छता अभियान नहीं चलाया बल्कि जनमानस में स्वच्छता के प्रति चेतना,जिम्मेदारी और आत्मसम्मान की भावना जगाई है वे अपने लाउडस्पीकर के माध्यम से निरंतर लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश दे रहे है कि स्वच्छता केवल सरकार का दायित्व नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने घर,मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभायेंगे,कूडा इधर-उधर न फेंककर निद्यांस्ति स्थान पर ही डालेंगे,दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे और स्वच्छता को आदत नहीं संस्कार बनाएँगे।बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एव मंजू नैथानी का स्वच्छता अभियान कई मायनों में उत्कृष्ट है एवं डॉ.बी.पी.नैथानी अपने वाहन में लगे लाउडस्पीकर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहते हैं जिससे श्रीनगर के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है जिससे श्रीनगर शहर पूरे देश में स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान केवल एक सामाजिक पहल नहीं,बल्कि एक प्रेरणादायक जनचेतना आंदोलन है। यह अभियान अनेक मायनों में अद्वितीय है,क्योंकि इसमें केवल सफाई नहीं बल्कि लोगों के मन और विचारों को भी स्वच्छ बनाने का प्रयास शामिल है डॉ.बी.पी.नैथानी का यह समर्पण कि वे अपने निजी वाहन में लगे लाउडस्पीकर को लगाकर स्वयं सडकों पर निकलते है और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते है जो आज के समय में दुर्लभ उदाहरण है। यह कार्य दिखता है कि सच्ची सेवा पद या प्रतिष्ठा से नहीं,बल्कि कर्म और प्रतिबद्धता से होती है,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि इस अभियान ने श्रीनगर के नागरिकों में नई चेतना जगाई है आज लोग स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि अपने आत्मसम्मान से जोडकर देख रहे है। यही कारण है कि श्रीनगर शहर धीरे-धीरे पूरे देश में स्वच्छता के एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। बलबीर सिंह रौंतेला एडवोकेट अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य ने डॉ.बी.पी.नैथानी एवं श्रीमती मंजू नैथानी द्वारा श्रीनगर एवं आस पास के क्षेत्रों में निरंतर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं,बल्कि जनचेतना का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है,तब ऐसे समर्पित नागरिकों का आगे आकर स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत मिशन बना लेना अत्यंत प्रेरणादायक है। डॉ.बी.पी.नैथानी द्वारा अपने वाहन में लगे लाउडस्पीकर को लगा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं,बल्कि कर्म से पहचाना जाता है अतः यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि वे अपने घर,मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं अपनी पूर्ण निष्ठा से निभायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में चल रहा यह अभियान आने वाले समय में पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है आवश्यक्ता है कि समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप दें अतःजब तक प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं करेगा,तब तक स्वच्छता का सपना अधूरा रहेगा। डॉ.बी.पी.नैथानी के स्वच्छता अभियान की सराहना करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,महासचिव ब्रहमानन्द भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,बलबीर सिंह रौतेला,पूर्व महासचिव विकास पंत,ओम प्रकाश मैठाणी,एस. पी.शुक्ला,आनन्द सिंह बुटोला,परमानन्द मैठाणी,नितेश भारती सुनीता भण्डारी,रतन सिंह बिष्ट,राजेश जैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp