Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शारदीय कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व के आरंभ के साथ ही नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से कांवड़िए और शिवभक्त जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए लगातार मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम आवागमन और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग कतारबद्ध प्रवेश और निकास व्यवस्था लागू की गई है जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी अव्यवस्था के सुलभ दर्शन कराए जा सकें। विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के बीच समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं जिससे श्रद्धालुओं में संतोष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp