Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। 13 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं हिमालयी आपदा अध्ययन विशेषज्ञ प्रो.एम.पी.एस.बिष्ट को जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गठित हैज़र्ड वल्नरेबिलिटी एंड रिस्क असेसमेंट विषयक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का सदस्य नामित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग जम्मू-कश्मीर द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी सरकारी आदेश संख्या 168-JK (GAD) 2026 के अंतर्गत इस समिति का गठन किया गया है। समिति का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में भूकंप बाढ़ भूस्खलन ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड वनाग्नि सहित विभिन्न आपदाओं के जोखिम का वैज्ञानिक आकलन करना है। समिति द्वारा खतरा मानचित्रण जोन निर्धारण तथा एचवीआरए एटलस की तैयारी की जाएगी। साथ ही अल्पकालिक मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों को शासन और विकास योजनाओं में प्रभावी रूप से समाहित करने के लिए ठोस सिफारिशें भी प्रस्तुत की जाएंगी। प्रो.बिष्ट का इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल होना न केवल विश्वविद्यालय बल्कि उत्तराखंड के लिए भी सम्मान का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp