Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना झबरेडा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुंज रोड स्थित सुनेहटी आलापुर गेट के पास एक व्यक्ति अवैध देसी शराब के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 पव्वे माल्टा मार्का देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालेश पुत्र बाबूराम निवासी सुनेटी आलापुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा और कांस्टेबल देवेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp