श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में संचालित 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ मार्ग कोटद्वार में विशेष नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आई सेंटर कोटद्वार के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.सुफियान द्वारा टैक्सी ऑटो और ई रिक्शा चालकों के साथ पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद आवश्यक दवाइयां और आई ड्रॉप वितरित किए गए। जिन वाहन चालकों में नेत्र संबंधी समस्या पाई गई उन्हें चश्मा लगाने विस्तृत जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया। नशे की हालत में वाहन न चलाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने ओवरलोडिंग से बचने सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना नहीं बल्कि सुरक्षित यातायात संस्कृति का निर्माण करना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में संचालित 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ मार्ग कोटद्वार में विशेष नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आई सेंटर कोटद्वार के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.सुफियान द्वारा टैक्सी ऑटो और ई रिक्शा चालकों के साथ पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद आवश्यक दवाइयां और आई ड्रॉप वितरित किए गए। जिन वाहन चालकों में नेत्र संबंधी समस्या पाई गई उन्हें चश्मा लगाने विस्तृत जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया। नशे की हालत में वाहन न चलाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने ओवरलोडिंग से बचने सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना नहीं बल्कि सुरक्षित यातायात संस्कृति का निर्माण करना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।