श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रुड़की स्थित पाइन वुड ग्लोबल हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल प्रयोग और नवाचार प्रस्तुत किए गए जिन्होंने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी परियोजनाओं के माध्यम से भौतिकी रसायन विज्ञान जीव विज्ञान पर्यावरण विज्ञान सौर ऊर्जा जल प्रदूषण वायु प्रदूषण और चंद्रयान जैसे विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक साजिद अली ने छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुनील सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताब के अक्षरों में ही भविष्य का उजाला छिपा होता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ज्ञान का विस्तार है और यह एक अनंत खोज है। विज्ञान हमें संघर्ष की प्रेरणा देता है और जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विज्ञान को मानवता के लिए एक सुंदर उपहार बताया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने प्रबंध निदेशक साजिद अली निदेशक सरोज अली शिक्षकों अभिभावकों और समस्त छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक साजिद अली निदेशक शहरोज अली शिक्षिका अरशी खान डिम्पल कालरा अनम सैयद सदफ अक्सा खान सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रुड़की स्थित पाइन वुड ग्लोबल हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल प्रयोग और नवाचार प्रस्तुत किए गए जिन्होंने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी परियोजनाओं के माध्यम से भौतिकी रसायन विज्ञान जीव विज्ञान पर्यावरण विज्ञान सौर ऊर्जा जल प्रदूषण वायु प्रदूषण और चंद्रयान जैसे विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक साजिद अली ने छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुनील सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताब के अक्षरों में ही भविष्य का उजाला छिपा होता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ज्ञान का विस्तार है और यह एक अनंत खोज है। विज्ञान हमें संघर्ष की प्रेरणा देता है और जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विज्ञान को मानवता के लिए एक सुंदर उपहार बताया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने प्रबंध निदेशक साजिद अली निदेशक सरोज अली शिक्षकों अभिभावकों और समस्त छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक साजिद अली निदेशक शहरोज अली शिक्षिका अरशी खान डिम्पल कालरा अनम सैयद सदफ अक्सा खान सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।