श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ श्रीनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले तीन नाबालिग चालकों के वाहन सीज किए गए हैं। जनपद में कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों,तीर्थ क्षेत्रों और बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार युवक सार्वजनिक मार्ग पर वाहन चलाते समय सरेआम हुड़दंग और हंगामा करते पाए गए,जिससे शांति व्यवस्था और यातायात अनुशासन प्रभावित हो रहा था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित युवकों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार युवकों की पहचान हर्षवर्धन पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 19 वर्ष अमित पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष देवा पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम समालखा थाना व तहसील समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 20 वर्ष तथा अतुल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम समालखा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान तीन नाबालिग वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तीव्र ध्वनि के साथ वाहन चलाते पाए गए। ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह,उप निरीक्षक शशि भूषण,कांस्टेबल दिनेश चौहान,कांस्टेबल हरदयाल सिंह और होमगार्ड मुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love