श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैर जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। 13 फरवरी 2026 को एक स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली कर्णप्रयाग में सूचना दी कि उसका पुत्र 12 फरवरी को बिना बताए घर से चला गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई और कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ कर नाबालिग की दिनचर्या मित्रों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। प्राप्त तथ्यों के आधार पर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सर्विलांस सैल की तकनीकी टीम ने मोबाइल डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जिससे नाबालिग की लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हुई और लगातार प्रयासों के बाद 15 फरवरी 2026 को नाबालिग को हरिद्वार बस स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद उसे सुरक्षित कर्णप्रयाग लाया गया जहां काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो चुका था। इसी कारण वह दिसंबर माह से स्कूल नहीं जा रहा था और परिजनों को भ्रमित करने के लिए प्रतिदिन स्कूल की वर्दी पहनकर घर से निकल जाता था। परीक्षा के डर से घबराकर उसने 12 फरवरी को हरिद्वार जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे डिजिटल युग में बच्चों की गतिविधियों और इंटरनेट उपयोग पर सतर्क निगरानी रखें। यदि बच्चे के स्वभाव में चिड़चिड़ापन एकाकीपन या पढ़ाई से दूरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो समय रहते संवाद स्थापित करें। परीक्षा के समय अनावश्यक दबाव के बजाय सहयोगी वातावरण देना आवश्यक है ताकि बच्चे अपनी समस्या साझा कर सकें और गलत कदम उठाने से बचें। पुलिस टीम में शामिल रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद हेड कॉंस्टेबल दान सिंह हेड कॉंस्टेबल अशोक रावत ऑपरेशन स्माइल टीम कॉंस्टेबल नरेश नेगी और कॉंस्टेबल राजेंद्र रावत सर्विलांस सैल।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैर जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। 13 फरवरी 2026 को एक स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली कर्णप्रयाग में सूचना दी कि उसका पुत्र 12 फरवरी को बिना बताए घर से चला गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई और कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ कर नाबालिग की दिनचर्या मित्रों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। प्राप्त तथ्यों के आधार पर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सर्विलांस सैल की तकनीकी टीम ने मोबाइल डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जिससे नाबालिग की लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हुई और लगातार प्रयासों के बाद 15 फरवरी 2026 को नाबालिग को हरिद्वार बस स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद उसे सुरक्षित कर्णप्रयाग लाया गया जहां काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो चुका था। इसी कारण वह दिसंबर माह से स्कूल नहीं जा रहा था और परिजनों को भ्रमित करने के लिए प्रतिदिन स्कूल की वर्दी पहनकर घर से निकल जाता था। परीक्षा के डर से घबराकर उसने 12 फरवरी को हरिद्वार जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे डिजिटल युग में बच्चों की गतिविधियों और इंटरनेट उपयोग पर सतर्क निगरानी रखें। यदि बच्चे के स्वभाव में चिड़चिड़ापन एकाकीपन या पढ़ाई से दूरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो समय रहते संवाद स्थापित करें। परीक्षा के समय अनावश्यक दबाव के बजाय सहयोगी वातावरण देना आवश्यक है ताकि बच्चे अपनी समस्या साझा कर सकें और गलत कदम उठाने से बचें। पुलिस टीम में शामिल रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद हेड कॉंस्टेबल दान सिंह हेड कॉंस्टेबल अशोक रावत ऑपरेशन स्माइल टीम कॉंस्टेबल नरेश नेगी और कॉंस्टेबल राजेंद्र रावत सर्विलांस सैल।