Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद चमोली में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर प्रमुख शिवालयों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद के प्रमुख शिवालयों गोपीनाथ मंदिर बैरासकुंड महादेव मंदिर और कल्पेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन भक्ति और उत्साह के साथ जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध और व्यवस्थित रूप से दर्शन व जलाभिषेक कराया जा रहा है। साथ ही यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो। चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य और अनुशासन बनाए रखें तथा निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करें ताकि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp