प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे व्यापक सत्यापन अभियान के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में भी विशेष अभियान संचालित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों ने प्रातःकाल से ही जनपद भर में सत्यापन अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों घरेलू सहायकों मजदूरों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिन मामलों में सत्यापन नहीं कराया गया पाया गया वहां संबंधित व्यक्तियों और मकान मालिकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। जनपद में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने यहां कार्यरत या किराये पर रहने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग दें।
Spread the love