Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बीडीएस टीम और सिडकुल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस टीम ने सुनिश्चित किया कि न्यायालय परिसर में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो जिससे आमजन और अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील स्थलों पर समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp