Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद भर में नियमों के उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में सीपीयू टीम ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान एक वाहन में काली फिल्म लगी पाई गई। साथ ही वाहन पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मानक के अनुरूप नहीं थी और उसमें खामियां पाई गईं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया। मौके पर ही वाहन से काली फिल्म हटवाई गई और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाई गई। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें। काली फिल्म बिना नंबर प्लेट या मानक के विपरीत नंबर प्लेट का प्रयोग दंडनीय है। सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp