Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग स्थित लाला ओम प्रकाश ज्ञान दीप कन्या इंटर कॉलेज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 245 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 72 लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम में 560 क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में दर्ज सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण शिविर में नहीं हो सका है उनका समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में सदस्य जिला पंचायत गैण्डीखाता ब्रजमोहन पोखरियाल राजेश्वरी नंद किशोर सुनील सिंह बिष्ट कमलेश द्विवेदी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp