Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को जिला चिकित्सालय में टीबी की त्वरित जांच के लिए ट्रू-नॉट उपकरण स्थापित कर दिया गया है। यह उपकरण ओएनजीसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद अब जिला चिकित्सालय में टीबी की जांच तेजी और सटीकता के साथ की जा सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि तपेदिक आज भी एक गंभीर संक्रामक रोग है। समय पर जांच और उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में ट्रू-नॉट उपकरण के माध्यम से रोग की शीघ्र पहचान सटीक जांच और समयबद्ध उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से जनपद में टीबी नियंत्रण अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वैष्णव कृष्णा लक्ष्मण सिंह नरेंद्र सिंह तथा ओएनजीसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp