Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली लक्सर पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 फरवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा गया।‌ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कुल 110 कैप्सूल बरामद किए जिनका कुल वजन 59.4 ग्राम है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर निकट आरा मशीन कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल कांस्टेबल रविन्द्र चौहान कांस्टेबल सन्दीप रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp