Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। सूचना मिली थी कि रईस पुत्र सईद निवासी लादपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में संलिप्त है और लगातार अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा है। इस पर कोतवाली लक्सर में पुलिस टीम गठित की गई और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी गई शासन स्तर से प्रकरण का परीक्षण करने के बाद पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत बंदीकरण का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन कुमार मुख्य आरक्षी पंचम प्रकाश और आरक्षी सचिन की टीम ने सुरागरसी कर आरोपी रईस को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp