Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में पुलिस आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने निर्धन निकेतन विद्यालय खड़खड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों आपातकालीन सहायता सेवा 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 साइबर अपराध से बचाव छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। पुलिस टीम उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण उपनिरीक्षक निशा सिंह महिला कांस्टेबल शोभा कांस्टेबल अरुण नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp