Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण की न्याय पंचायत बूंगीधार अंतर्गत पंचायत भवन कफलगांव में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनसमस्याएं सुनी गयी तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 53 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 50 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 512 ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग कर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा 38 पात्र लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। साथ ही 57 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीओ सिविल एवं सोयम पौड़ी राखी जुयाल ने की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। शिविर में स्वास्थ्य समाज कल्याण राजस्व वन आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन कृषि उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी एई गजेन्द्र सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp