प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के अंतर्गत दशोली विकासखंड के सैकोट गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार चमोली सुधा डोभाल ने की। शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सैकोट में आयोजित शिविर में 275 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 190 ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा 41 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया। समाज कल्याण राजस्व स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा 28 ग्रामीणों को अलग-अलग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जनपद चमोली में इस अभियान के तहत विभिन्न न्याय पंचायतों में कुल 42 बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 14 हजार 128 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। सभी शिविरों में कुल 3 हजार 256 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 2 हजार 393 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। स्वास्थ्य समाज कल्याण राजस्व कृषि नागरिक आपूर्ति पेयजल विद्युत पशुपालन आयुर्वेदिक होम्योपैथिक ग्रामोत्थान तथा बाल विकास सहित 25 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 4 हजार 556 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा 1802 प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए।
Spread the love