प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 9 मार्च 2026 से भराड़ीसैंण गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों शाखा प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बाहर से आने वाले पुलिस बल की सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने भराड़ीसैंण और गैरसैंण में नवनिर्मित पुलिस आवासीय भवनों में पानी बिजली शौचालय स्नानागार और भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त पुलिस बल के ठहरने के लिए विद्यालयों और अन्य चयनित स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत अतिसंवेदनशील और संवेदनशील ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित करने तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से वॉच टावर बैरिकेडिंग और बैरियर लगाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। स्थानीय अभिसूचना इकाई को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों प्रस्तावित जुलूस और प्रदर्शनों की सटीक जानकारी एकत्रित कर समय से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। भराड़ीसैंण और आसपास के क्षेत्रों में वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने तथा नेटवर्क विहीन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।बजट सत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल की मांग समय से मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए ताकि सत्र प्रारंभ होने से पहले पर्याप्त बल उपलब्ध हो सके।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love