प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं और व्यवस्थाएं जुटाने की जमीनी कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मेला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कुंभ मेले के दृष्टिगत रेलवे द्वारा प्रस्तावित तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है इसलिए यहां की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने ठहराव स्थल प्रवेश और निकास मार्ग प्रतीक्षा क्षेत्र तथा मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए उन्होंने ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों के संचालन की बात कही। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था स्वच्छ पेयजल शौचालयों की नियमित सफाई और प्रतीक्षालयों की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए।टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने प्रभावी हेल्पडेस्क संचालन और उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया गया। मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत जीआरपी और आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त बल तैनाती सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने मोतीचूर ज्वालापुर और रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कुंभ मेले के लिए स्टेशन के सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में मेलाधिकारी और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने लालजीवाला क्षेत्र भीमगोड़ा बैराज तथा रोड़ी बेलवाला खड्डा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तय समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Spread the love