Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार आगामी होली और रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तथा बाहरी राज्यों से आने वाले सप्लाई वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में प्रातः 6 बजे उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडे की टीम ने जगजीतपुर पुलिस चौकी कनखल पर बाहरी राज्यों और लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध और पनीर सप्लाई वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान खुले दूध के 3 नमूने और पनीर के 2 नमूने सहित कुल 5 खाद्य नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान तीन सप्लायरों को खाद्य लाइसेंस आवश्यक दस्तावेज और क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत न करने तथा तापमान नियंत्रण प्रणाली सुचारू न होने पर नोटिस जारी किए गए। टीम ने सभी सप्लायरों को खाद्य लाइसेंस की प्रति वाहन पर प्रदर्शित करने और नियंत्रित तापमान प्रणाली में ही दूध एवं दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही पनीर को मौके से हटवाकर विक्रय न करने के निर्देश भी दिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होली और रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में विशेष सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp