Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर की न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एथल बुर्जुग में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 1145 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से 705 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में 3525 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 41 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण शिविर में नहीं हो पाया है उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से अनेक सेवाएं प्रदान की गईं।राजस्व विभाग द्वारा 9 व्यक्तियों के जाति स्थायी एवं आय प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए तथा प्रधानमंत्री आवास पंजीकरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 55 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर संशोधन किए गए। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 21 व्यक्तियों को उद्यान कार्ड जारी किए गए तथा बीज और पौधों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 लोगों की वृद्धावस्था विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 29 लोगों को नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 829 लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 115 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया तथा ई श्रम कार्ड संबंधी जानकारी दी गई।चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई जबकि आयुष विभाग द्वारा 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण किया गया। पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 109 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी और सामग्री प्रदान की गई। ऊर्जा विभाग द्वारा 3 लोगों के बिल संशोधन और विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 24 लोगों को सदस्यता संबंधी जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग द्वारा 205 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पेयजल विभाग द्वारा 2 व्यक्तियों की पेयजल आपूर्ति और हैंडपंप संबंधी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई। बैंकिंग वित्तीय एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 35 लोगों के आवेदन पत्र भरवाए गए तथा 188 लोगों के आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए।शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेणु बाला खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट क्षेत्र के ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp