Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी ऑपरेशन करने के लिए जनपद पौड़ी से चिकित्सकों व ओटी असिस्टेंट का 9 फरवरी से शुरू 12 दिवसीय लेप्रोस्कोपिक स्टेरलाइजेशन प्रशिक्षण का उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में सर्जन डॉ.नीतीश कुमार के निर्देशन में समापन किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके चिकित्सक अब परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए जनपद के साथ ही अन्य जनपदों में भी आवश्यकता के अनुसार नसबंदी सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान जिला चिकित्सालय पौड़ी में तैनात सर्जन डॉ.मयंक चौहान व बेस चिकित्सालय कोटद्वार से सर्जन डॉ.मयंक नौटियाल सारिका शशिकांत हेमलता नेगी मीनाक्षी एवं परिवार नियोजन परामर्श दाता अंजू रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp