Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के सभागार में सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।सिविल जज (जूनियर डिवीजन )कुमारी अलका ने कहा कि सामाजिक न्याय का तात्पर्य है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर समान अधिकार और सम्मान पूर्ण जीवन प्रदान करना इसमें जाति लिंग वर्ग भाषा या आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव ना हो जब समाज का प्रत्येक वर्ग समान रूप से विकास में भागीदारी करता है तभी सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय की स्थापना होती है शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की कानूनी जानकारी प्रदान करना था ताकि वे जागरूक नागरिक बनकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकें। शिविर में पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट एवं प्रीति बिष्ट प्रकाश नेगी प्रियंका रॉय रोशनी देवी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता महिला अधिकार बाल संरक्षण कानून वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार भूमि विवाद राजस्व संबंधित प्रकरण तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिला अनुसूचित जाति-जनजाति दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य पात्र वर्ग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट भूपेंद्र पुंडीर आरपी थपलियाल डिप्टी डायरेक्टर सर्वेश कुमार वर्मा आशुतोष नौटियाल अनिल कुमार साह पीएलबी सदस्य प्रकाश नेगी मानव बिष्ट प्रियंका रॉय प्रीति बिष्ट रोशनी देवी आदि उपस्थित थे मंच का संचालन अनिल कुमार शाह द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp