Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर गहन जांच की जा रही है। प्रमुख चौराहों सार्वजनिक स्थलों बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की गई है। चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना असामाजिक तत्वों पर नजर रखना तथा आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है। पुलिस द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। हरिद्वार पुलिस का यह अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान जारी रखा जाएगा ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp