Spread the love

एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में कार्रवाई ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.26 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 21 दिसंबर 2024 को वादिनी मंजू विष्ट निवासी- कोटद्वार के द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पुत्र से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 4 लाख 26 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करने के साथ-साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागसी-पतारसी,बैंक खातों की डिटेल व अन्य जांच की गई जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जो कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं तथा राजस्थान से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और शातिर किस्म के अपराधी भी हैं। पुलिस द्वारा किये लगातार अथक प्रयासों व पतारसी-सुरागरसी कर उक्त धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें सफलता हासिल करते हुए मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त एक अभियुक्त आशु वर्मा,निवासी- चूरू राजस्थान को दिनांक 8 अप्रैल 2025 को मानसरोवर लिंक रोड,जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।नाम पता अभियुक्त।आशु वर्मा (उम्र 24 वर्ष) पुत्र कमल कुमार वर्मा,निवासी- चूरू,थाना-गढ़ चूरू,राजस्थान। हाल निवासी- रिद्धि सिद्धि मानसरोवर लिंक रोड,थाना-मानसरोवर पथ,जयपुर राजस्थान।अपराध करने का तरीका।अभियुक्त द्वारा आनलाइन ट्रेडिंग का झाँसा देकर डबल मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों से साइबर धोखाधडी कर पैसा लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp