Spread the love

पौड़ी पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर 7 वाहन किए सीज ओवरस्पीडिंग पर 5 चालकों पर की कड़ी चालानी कार्रवाई

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में दिनांक 9 अप्रैल 2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब

पीकर वाहन चलाने वाले 7 (लक्ष्मणझूला-3,यातायात कोटद्वार-3 व कोटद्वार-1) वाहन चालकों के विरूद्ध एम.वी.एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही ओवर स्पीड करने वाले कुल 5 चालकों के विरूद्ध यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp