पौड़ी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 6 व्यक्तियों पर की चालानी कार्यवाही
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों,तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।दिनांक 9 अप्रैल 2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 6 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की दी हिदायत।सार्वजनिक,धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।नाम पता सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले।नीरज कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कोड कैंप कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।शिव कुमार पुत्र चेतराम निवासी पाठीसैन जनपद पौड़ी गढ़वाल।जुगराज सिंह पुत्र करम सिंह निवासी वीरभान वाला बिजनौर उत्तर प्रदेश।अनुराग पुत्र रामराज सिंह निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।अंकित पुत्र पुखराज निवासी रतनपुर कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।गौरव पुत्र मूलचंद सिंह निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
