प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु.234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवस्थापना कार्य न केवल मेले के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन में योगदान देंगे बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को भी सुदृढ़ करेंगे।
शिलान्यास किए गए कार्यों का विवरण1.घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना सिंचाई विभाग-7 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़
अपर गंगा नहर के दाएं और बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास। 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण। 3 अस्थायी पुलों की स्थापना मरम्मत और रख-रखाव।
2.सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग)-12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़
बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून का चौड़ीकरण। नगर क्षेत्र में बीसी बिटुमिनस कंक्रीट द्वारा नवीनीकरण फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण। प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास।
3.पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान)- 9 कार्य लागत रु.18.11 करोड़
पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन। 1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण। 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण।
4.श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना 6 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़
चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का विकास। बैरक और औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण। मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण और अतिरिक्त बैरकों का निर्माण। इन कार्यों के माध्यम से कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु.234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवस्थापना कार्य न केवल मेले के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन में योगदान देंगे बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को भी सुदृढ़ करेंगे। शिलान्यास किए गए कार्यों का विवरण 1.घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना सिंचाई विभाग-7 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़
अपर गंगा नहर के दाएं और बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास। 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण। 3 अस्थायी पुलों की स्थापना मरम्मत और रख-रखाव। 2.सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग)-12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़
बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून का चौड़ीकरण। नगर क्षेत्र में बीसी बिटुमिनस कंक्रीट द्वारा नवीनीकरण फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण। प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास। 3.पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान)- 9 कार्य लागत रु.18.11 करोड़
पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन। 1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण। 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण। 4.श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना 6 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़
चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का विकास। बैरक और औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण। मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण और अतिरिक्त बैरकों का निर्माण। इन कार्यों के माध्यम से कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया।