Spread the love

प्रदीप कुमार
रूडकी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने तथा अवैध शराब स्मैक हेरोइन चरस गांजा आदि के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा 15 अप्रैल 2025 को पंजीकृत मुकदमे में नामजद आरोपी मनोज सिंघल पुत्र स्वर्गीय वीरभान सिंह निवासी गुलाटी मेडिकल के पीछे आदर्श कॉलोनी थाना कोतवाली नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।25 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को बचन सिंह कॉलोनी गली नंबर 8 मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम व पता मनोज सिंघल पुत्र स्वर्गीय वीरभान सिंह निवासी गुलाटी मेडिकल के पीछे आदर्श कॉलोनी थाना कोतवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम उप निरीक्षक असाढ सिंह पवार कानिस्टेबल सोबन सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp