प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित विकास भवन में बुधवार को सतत विकास लक्ष्य SDG पीएम गतिशक्ति एवं विजन 2047 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के माध्यम से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में सीपीपीजी नियोजन विभाग से शैलेन्द्र कुमार एवं एसडीजी विशेषज्ञ द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के संबंध में विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति दी गई। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी साझा की गई तथा लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीजी 2024-25 में जनपद टिहरी गढ़वाल ने पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान की प्रगति करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि कुछ विभागों के उत्कृष्ट कार्यों के कारण जनपद की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पीएम गतिशक्ति विशेषज्ञ ऐश्वर्या अवनीश द्वारा विभागीय योजनाओं को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड करने उनकी निरंतर निगरानी रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से सूचनाओं के आदान-प्रदान से योजनाओं का क्रियान्वयन कम समयावधि में प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकता है। कार्यशाला में जनपद के सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love