प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में रविग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने मोबाइल कनेक्टिवीटि न होने की समस्या से अवगत कराया। साथ ही गांव के घंडियाल गदेरे का पानी गांव में आने की शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि सड़क पर स्कवर का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके। चौंरा गांव निवासी सुलोचना देवी ने पेयजल कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। कुंडा दानकोट के नरेश लाल ने अपनी समस्या दर्ज करते हुए बताया कि उनका आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे ठीक किया जाना आवश्यक है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास भवन को गैर कब्जा मुक्त करवाने को लेकर अवगत कराया गया।बर्सू निवासी दर्शनी देवी ने आवासीय भवन के नीचे भू-धंसाव होने की समस्या रखी।इस तरह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। बताया कि सीएम पोर्टल पर 142 शिकायत निस्तारण हेतु लंबित हैं। वहीं 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 3150 शिकायतों का निस्तारण भी किया जा चुका है।उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए। इस अवसर पर उप वन संरक्षक रजत सुमन उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडेय लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत बोस मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित आम जनमानस मौजूद रहे।
Spread the love