Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को रविवार को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई तथा तत्काल सघन तलाशी अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 मार्च 2026 को पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर और एलआईयू श्रीनगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट कार्यालय/पोस्ट ऑफिस परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने कार्यालय भवन आसपास के क्षेत्र और संभावित संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। इसके साथ ही पूरे परिसर एवं आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद कार्यालय परिसर पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की अफवाह या दहशत फैलने नहीं दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ई-मेल के स्रोत की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp