प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन अनुसार होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोतवाली श्रीनगर में क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को विस्तार से ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता संयम और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ब्रीफिंग के उपरांत श्रीनगर कस्बा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में कोटद्वार और थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रिय और निरंतर मौजूदगी से नगर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। हुड़दंग नशाखोरी अवैध गतिविधियों और शांति भंग करने वाले कृत्यों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Spread the love