प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने जुआ-सट्टा खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 8 मार्च 2026 को आम पड़ाव क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर पांच अभियुक्तों फकीरा बैताल सिंह नेगी हरीश सूर्य प्रकाश और योगेंद्र को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33,320 रुपये नकद सट्टा गत्ता-पर्चियां पेन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री से आरोपियों द्वारा अवैध रूप से जुआ-सट्टा कारोबार संचालित किए जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
Spread the love