प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश कोतवाली लक्ष्मणझूला में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा पुलिस पेंशनर्स एवं सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स एवं सीएलजी सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं सुझावों और अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने पुलिस पेंशनर्स के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं यथासंभव समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग में पेंशनर्स द्वारा दी गई दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस पेंशनर्स का अनुभव विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका मार्गदर्शन वर्तमान पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। इसके अतिरिक्त सीएलजी सदस्यों के साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था जनसुरक्षा और सामाजिक समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।क्षेत्राधिकारी ने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर पुलिस का सहयोग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना समय पर पुलिस को दें तथा क्षेत्र में शांति सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Spread the love