Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मैच में गढ़वाल हीरोज ने 14 गढ़वाल राइफल को 2–1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने आईआईएमटी मेरठ को 1–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं पहले सेमीफाइनल में 14 गढ़वाल राइफल ने 7 गढ़वाल राइफल को 4–1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन अंत में गढ़वाल हीरोज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2–1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम गढ़वाल हीरोज को 1.5 लाख रुपये उपविजेता 14 गढ़वाल राइफल को 75 हजार रुपये जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी और चेक प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी अनुशासन और खेल भावना के लिए पहचाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp