प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षण सत्र 2025–26 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की मार्च माह की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नई टिहरी स्थित निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर भवन विद्यालय प्रबंधन को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि भवन हस्तांतरित करने से पहले कार्यदायी संस्था और प्रबंधन समिति द्वारा सभी कार्यों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए ही भवन को अपने अधीन लिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्युत पेयजल शौचालय और आवागमन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने के बाद ही विद्यालय को स्थानांतरित किया जाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी.सिंह केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप चन्द्र थपलियाल डायट प्राचार्य बडोनी अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार और विद्युत विभाग के अमित आनंद सहित प्रबंधन समिति के सदस्य तथा कार्यदायी संस्था से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।
Spread the love