प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी और जनपद में संचालित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एलपीजी की प्राप्ति और आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली गई। गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की प्राप्ति और आपूर्ति पूर्व की भांति नियमित रूप से हो रही है तथा उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि भंडारण की कोई समस्या नहीं है और अब उपभोक्ता अपने पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों की अनदेखी होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराई जाए और किसी भी स्थिति में एलपीजी की कालाबाजारी अवैध भंडारण या दुरुपयोग न होने पाए।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि घरेलू एलपीजी की उपलब्धता की स्थिति सामान्य है और किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करने की अपील करते हुए कहा कि इससे समय और श्रम की बचत होगी तथा किसी प्रकार की असुविधा से भी बचा जा सकेगा।प्रशासन एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Spread the love