Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गयी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र की गैस एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उपजिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कालाबाजारी अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दुरुपयोग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां जिला पूर्ति विभाग द्वारा गठित निरीक्षण टीम के साथ समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो, इसके लिए एजेंसियां अपने गोदामों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण सुनिश्चित करें और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। साथ ही उन्होंने नायब तहसीलदार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक तथा बाटमाप निरीक्षक को निर्देश दिए कि गैस गोदामों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाए। यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में नगर निगम कोटद्वार एवं नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्र के गैस एजेंसी प्रबंधक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक नायब तहसीलदार कोटद्वार बाटमाप निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp