प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरकीपैड़ी सर्वानन्द घाट और आसपास के घाटों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धर्म की आड़ में लोगों को भ्रमित करने वाले बिना पहचान पत्र के रह रहे तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लेकर उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले ढोंगी और बहरूपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या ढोंगी बाबा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अजय कुमार सन्तराम झब्बू वीरचंद गुप्ता राजेन्द्र चौधरी चन्द्र पाल बृजमोहन सिंह रामबाबू विकास कुमार आनन्द तिवारी देमन दास हरिपदो संन्यासी पवन कुमार सुरेश कुमार प्रकाश हरिजन रामचंदर मुकेश कुमार रोहन लाल दिनेश सिंह चन्दर पासवान रविन्द्र गिरी फेरे राम सरजू दास अजय शर्मा वशिष्ठ पागलपुरी आनन्द प्रकाश मिश्रा नेबू लाल।
