Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में संचालित पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पौड़ी पुलिस टीम द्वारा पाबो क्षेत्र के ग्राम थापली में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पाबो पुलिस टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों महिलाओं तथा युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षा और कानून से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम साइबर अपराधों से बचाव के उपाय और सतर्कता नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव घरेलू हिंसा की रोकथाम यातायात नियमों का पालन तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही ग्रामीणों को डायल 112 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की स्थिति में इन माध्यमों के जरिए तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और नशे व अपराध के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp