प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम और मंदिर समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर आरती भंडारी ने की जिसमें मंदिर परिसर की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर को व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा मंदिर परिसर में सामान सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा मंदिर में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने पर भी सहमति बनी ताकि दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित हो सके। साथ ही मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखने पर भी जोर दिया गया जिससे परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे। बैठक के दौरान मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने स्वच्छता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने कहा कि धारी देवी मंदिर आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और मंदिर परिसर की गरिमा तथा स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में वार्ड पार्षद राजेंद्र नेगी सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार प्रवीण रावत मंदिर समिति के सचिव विवेक पांडेय रमेश चंद्र पांडेय सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love