Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास भवन परिसर में संचालित सभी विभागीय कार्यालयों में स्वच्छता सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली तथा अभिलेखों के सही रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव न केवल कार्य संस्कृति को बेहतर बनाता है बल्कि आमजन को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायक होता है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पत्रावलियों और अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फाइलों और दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखा जाए जिससे आवश्यकतानुसार उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके और कार्यों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग पसुपालन विभाग मत्स्य विभाग कृषि विभाग उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालयों में स्वच्छता के साथ-साथ रिकॉर्ड प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp