प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में सत्र 2025–26 की वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पहले दो दिनों में विश्वविद्यालय की 12 संकायों की टीमों के बीच 16 विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी 19 और 20 मार्च को विजेता प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय अन्य परिसरों और संस्थाओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं के संयोजन में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड के सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियाँ सौंपने के साथ आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रो.गुसाईं ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं का आयोजन बिड़ला परिसर में किया जाएगा। पिछली बार अंतिम वर्ष के कार्यक्रम चौरास स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुए थे लेकिन इस बार कार्यक्रम बिड़ला परिसर में आयोजित होंगे। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ सांस्कृतिक पंडाल में और शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ ए.सी.एल.सभागार में संपन्न होंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो.अतुल ध्यानी ने बताया कि अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए पौड़ी टिहरी परिसर समेत 7 संस्थानों की प्रविष्टियां आ चुकी हैं और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड के डॉ.विजयज्योति डॉ.एस.एस. बिष्ट डॉ.विजयकांत पुरोहित डॉ.संजय पांडे डॉ.नरेंद्र डॉ.गांधी चौहान डॉ.नेहा मार्तोलिया डॉ.ओम प्रकाश डॉ. सुरेंद्र सिंह कुंवर डॉ.श्वेता कपूर और श्रीमती वंदना उपस्थित रहे।
Spread the love