प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी से 18 अप्रैल तक गुमशुदा बच्चों की तलाश और पुनर्वास हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश और पुलिस अधीक्षक (अपराध)/नोडल अधिकारी AHTU निशा यादव के पर्यवेक्षण में टीम ने सराहनीय कार्य किया। कोतवाली नगर हरिद्वार में पंजीकृत एफआईआर के तहत 8 वर्षीय गुमशुदा बालक की तलाश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विवेचना करते हुए बालक को रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित राजकीय बालगृह में संरक्षण में पाया। बालक की पहचान की पुष्टि के बाद टीम ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर बंद होने के बावजूद अन्य माध्यमों से परिजनों का पता कुरुक्षेत्र हरियाणा में लगाया गया जहां वे मजदूरी कर रहे थे। टीम ने परिजनों को लेकर बाल कल्याण समिति रामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति द्वारा उचित काउंसलिंग के बाद बालक को उसकी माता पूजा पत्नी रामपाल निवासी ग्राम पायर खास जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश की सुपुर्दगी में दिया गया। लगभग दो वर्ष बाद अपने बेटे को देखकर परिजन भावुक हो उठे और उसे गले लगाकर रो पड़े। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार जनपद हरिद्वार की ऑपरेशन स्माइल टीम ने एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। ऑपरेशन स्माइल टीम निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह रमोला उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल मुकेश कुमार कांस्टेबल दीपक चंद म.का.गीता म.का.शशिबाला,
Spread the love