प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। गुरुवार को थौलधार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीके शर्मा ने प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रीडर पक्षियों के रख-रखाव अंडा उत्पादन फीड प्रबंधन स्वच्छता व्यवस्था और हैचरी से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही प्रक्षेत्र में चूजा उत्पादन की प्रक्रिया और पिछले दो माह में कम कीमत पर चूज़ों का पात्र लाभार्थियों को वितरण किए जाने की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने प्रक्षेत्र में सफाई जैव-सुरक्षा और पक्षियों के बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट मुलायम सिंह रावत मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीके तोमर डॉ.साक्षी बिजल्वाण डॉ.संगीता और ज्येष्ठ प्रसार अधिकारी पंकज बडोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love